जौनपुर , मार्च 06 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में होली के दिन लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मियांपुर क्षेत्र में होली के दिन आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक ड्राइवर ललई यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की बाद में मौत हो गयी थी।

इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी और इस मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम विशाल सिंह (25) पुत्र विकास सिंह तथा सुभांशु सिंह (28) पुत्र सुनील सिंह बताये गये हैं जो तारापुर कॉलोनी थाना कोतवाली जौनपुर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित