जौनपुर , मई 20 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नेवढ़िया थाने में तैनात होमगार्ड अनिल दुबे (50) बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बुधवार को जब वह मड़ियाहूं क्षेत्र के बासापुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में होमगार्ड अनिल दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित