जौनपुर , अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के राशीपुर गांव निवासी अनुज यादव (25) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित