जौनपुर , जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास बुधवार को बाइक सवार युवा डीफार्मा डॉक्टर की चाइनीज मांझे से गला कटने से मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास चौराहे पर कल दिन में लगभग 12.30 बाइक से घर जाते समय केराकत कस्बे के मुहल्ला शेख जादा निवासी डीफार्मा डॉक्टर समीर हाशमी (25) पुत्र मुकीम हाशमी की मांझे की चपेट में आने से गला कट गया। आनन फानन में एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों द्वारा देखते मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजन में शोक व्याप्त है।

इससे पहले जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के गोमती नदी के शास्त्री ब्रिज पर 11 दिसंबर 2025 को चाइनीज माझे से गला कटने से प्राइवेट स्कूल के शिक्षक संदीप तिवारी (40) पुत्र विष्णु दत्त तिवारी निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर की मौत हो गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित