जौनपुर , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जफराबाद थाना की पुलिस टीम ने सोमवार शाम को चार वर्ष की बच्ची की हत्या के आरोपी साहबलाल निषाद महज छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सोमवार को बताया कि शिकायत मिली थी कि साहबलाल निषाद को घटना के दिन मृतका से बात करते हुए और रात में मृतका के पास देखा गया था। गांव वालों से नामजद अभियुक्त साहबलाल निषाद के बारे में पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि साहबलाल निषाद दुष्ट व मानसिक विकृत प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो नशे का आदि है , उसके इसी हरकतों से आजीज आकर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ गुजरात राज्य में रहकर जीवन यापन कर रही है। यह अपने घर पर अकेले ही रहता है। अभियुक्त साहबलाल निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने भी अपना जुर्म स्वीकार किया है।

उन्होंने बताया कि आज सोमवार की सुबह ही धने गांव की झाड़ी में लटपट एक चार वर्षीय बच्ची का शव मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित