जौनपुर , अप्रैल 07 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वैसे तो ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस आये दिन अभियान चलाकर हजारों की संख्या में यातायात नियमों का पालन न करने वालों का चालान काट रही है लेकिन अब जिले में चार प्रमुख चौराहों पर सी सी टी वी कैमरों की मदद से आनलाइन चालान भी काटने का काम शुरू हो गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को 'यूनीवार्ता' को बताया कि इस नई व्यवस्था के अंतर्गत जौनपुर शहर में पालिटेक्निक चौराहा,जेसीज और सिपाह चौराहा के साथ ही पंचहटिया तिराहे पर कैमरों द्वारा स्वयं चालान काटने की व्यवस्था कर दी गई है, इन सी सी टी वी कैमरों को यातायात पुलिस कन्ट्रोल रूम से जोड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित