जौनपुर , अगस्त 09 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के उमर खां बड़ी मस्जिद मोहल्ले में शनिवार को एक युवती की फांसी लगाकर आत्महत्या की ली।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला उमर खां बड़ी मस्जिद निवासी अजय सेठ की पुत्री कविता (32) ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित