जौनपुर , अगस्त 09 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में मीरगंज थाने की पुलिस ने रविवार को अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित एवं फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मीरगंज अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुजीत चौहान पुत्र नायब चौहान, निवासी मोलनापुर, थाना मीरगंज, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ मीरगंज थाने में मारपीट, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 93/26, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित