जौनपुर , सितम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर तहसील एवं मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में गुरुवार को दोपहर खेत में मेड़ बांधने गए एक युवक की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोलनापुर गांव निवासी रामबरन चौहान का पुत्र सतीश कुमार (23) दोपहर में खेत में मेड़ बांधने गया था, इसी दौरान बारिश के बीच तेज चमक और गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों के अनुसार सतीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु शव भेजा गया है। राजस्व विभाग के सहयोग से आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित