जौनपुर , जून 25 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव निवासी सरसीज पांडेय (25) अपने पिता शेषमणि पांडेय को बाइक पर बैठा कर किसी कार्य से मछलीशहर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही वे मतरी बाजार पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सरसीज पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पिता शेषमणि पांडेय को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सरसीज पांडेय को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पिता को घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित