जौनपुर , सितम्बर 20 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में सरायख्वाजा का ऐतिहासिक भादोछठ् के मेले में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने प्राचीन सूरज कुंड तालाब में भोर से ही श्रध्दा व आस्था की डुबकी लगाई। मेले में भारी भीड़ उमङी रही । दिनभर चोटहिया जलेबी से लेकर कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी हुई। दूर दराज से आये दुकानदारों की अच्छी बिक्री हुई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में सरायख्वाजा का ऐतिहासिक भादोछठ् का मुख्य मेला रविवार को लगा, जिसमें तीन बजे भोर से ही महिलाएं बूढ़े बच्चे व अन्य लोग आस्था का प्रतीक प्राचीन सूरजकुंड तालाब में स्नान कर सूर्य को अर्ध्य देते रहे। और स्नान ध्यान के उपरांत अपने पुराने कपड़े छोड़ कर कुंड पर स्थापित शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया। महिलाए कढ़ाई पुङी चढाकर पूजन किया। सूरजकुंड में चर्म रोगियों व बूढ़े बच्चे महिलाएं समेत 10 हजार से अधिक लोगों ने स्नान किया। इसके अलावा तीन किलोमीटर में लगने वाला भादो छठ् के मेले में किसानों ने कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी की। वहीं तमाम वाहन इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने इंस्टॉल भी अपने अपने प्रोडक्ट के लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित