जोधपुर , फरवरी 20 -- केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि नेतृत्व ही मानक तय करता है और जो व्यवहार कांग्रेस के कार्यकर्ता दिखा रहे हैं, वह दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ही व्यक्तित्व का प्रतिबिंब है।
श्री शेखावत ने नयी दिल्ली के भारत मंडपम् में चल रही एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब इनका 'अल्पबुद्धि और अपरिपक्व' नेता एक पार्थिव शरीर के सामने हंसता है और सार्वजनिक रूप से अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर अपनी नाक पोंछता है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि उनके अनुयायी एक अंतरराष्ट्रीय 'एआई समिट' में कपड़े उतारकर अश्लीलता प्रदर्शित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित