न्यूयॉर्क , अक्टूबर 22 -- अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें क्वींस में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशैं और विजयादशमी मनाने का अवसर मिला तथा यह उनका सौभाग्य है।
श्री ममदानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, " इस सप्ताह मुझे क्वींस में हिंदू न्यूयॉर्कवासियों के साथ नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशैं और विजयादशमी मनाने का सौभाग्य मिला। हमने गरबा किया, आरती की, सिंदूर खेला देखा और देवी दुर्गा का सम्मान किया। "पिछले सप्ताह इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की कोशिश का जिक्र करते हुए श्री ममदानी ने कहा कि शहर के विभिन्न मंदिरों में खुशी, आस्था और सामुदायिक भावना के साथ एकजुट होना उनके लिए सम्मान की बात थी।
उन्होंने लोगों से नफरत के खिलाफ खड़े होने और एक-दूसरे की देखभाल करने की अपील की।
उन्होंने कहा, " पिछले सप्ताह इलिनॉय के एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की कोशिश के बाद, हमारे शहर के विभिन्न मंदिरों में खुशी, आस्था और सामुदायिक भावना के साथ एकजुट होना सम्मान की बात थी। आइए, हम सभी नफरत के खिलाफ खड़े होने और एक-दूसरे की देखभाल करने की साझा जिम्मेदारी निभाने के लिए साथ आएं।"उनकी यह टिप्पणी इलिनॉय के एक हिंदू मंदिर में कथित तौर पर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचे जाने के बाद आई है। इस मामले में 19 वर्षीय अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित