देहरादून , मार्च 30 -- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को यहां मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में सेवानिवृत ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्री जोशी घटना के बाद मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मालसी जोहड़ी गांव जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा नाका भी लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
प्रात:कालीन भ्रमण पर निकले ब्रिगेडियर जोशी की जोहड़ी गांव में आज सुबह रोडरेज के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित