ऋषिकेश , नवंबर 01 -- उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के समीप हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट समेत सभी छह मृतकों के शव रविवार को जोशीमठ से हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाए गए। हादसे के बाद राहत एवं रेस्क्यू अभियान के तहत बरामद किए गए शवों को आवश्यक प्रक्रिया के लिए ऋषिकेश लाया गया है।
एम्स जनसंपर्क अधिकारी सिलोय माहंती ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के पहुंचने के बाद सभी छह शवों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। इस दौरान शवों को सुरक्षित तरीके से मोर्चरी तक ले जाने की व्यवस्था की गई, जहां चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित