चमोली , अक्टूबर 30 -- उत्तराखंड के चमोली जनपद में जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा होने की खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम से छह यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते चांई और थैंग गांव के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी छह लोगों की मौत की सूचना है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान मौसम खराब होने के कारण जोशीमठ क्षेत्र में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सक्रिय हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित