नयी दिल्ली , जून 16 -- अनुभवी जोशना चिनप्पा और युवा स्टार अनाहत सिंह जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में आठ सदस्यीय भारतीय स्क्वैश टीम अगुवाई करेंगे।
भारत ने सोमवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए आठ सदस्यीय स्क्वैश टीम की घोषणा की। अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में लगातार सातवीं बार हिस्सा लेने जा रही हैं। एशियन गेम्स 2026 जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।
भारतीय टीम का सेलेक्शन चेन्नई की आईएसटीए अकादमी में हुए ट्रायल्स के बाद किया गया। टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन तालमेल है, जिसमें 39 वर्षीय जोशना और युवा प्रतिभा अनाहत सिंह शामिल हैं। एशियाई खेलों में स्क्वैश प्रतियोगिता 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नागोया किंजो-फुटो एरिना में आयोजित की जाएगी। यह आयोजन इसलिए खास है क्योंकि पुरुष और महिला एकल के चैंपियन एलए 2028 ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन स्पॉट हासिल करेंगे, जहां स्क्वैश पहली बार शामिल होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित