जयपुर , अप्रैल 22 -- उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल पर जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड के डेगाना-गच्छीपुरा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 60 एवं मेडता रोड यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिये ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेंगी।
उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बुधवार को बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेंगी।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा 24 मई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग लूनी-मारवाड-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं. एवं अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा 24 मई को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रेलसेवा 24 मई को सूरतगढ़ से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित