जयपुर , जुलाई 16 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर पुलिस आयुक्त का शराब माफिया के दबाव में अचानक तबादला कर देने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश की पुलिस और शराब माफिया में यह संदेश गया है कि सिस्टम पर माफिया पूरी तरह हावी है तथा रात आठ बजे शराब की दुकान बन्द करने के आदेश को लागू नहीं करना है।

श्री गहलोत ने गुरुवार को अपने बयान में आरोप लगाते हुए यह बात कही। उन्होंने कह कि हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शांति बनाए रखने, युवाओं को नशे से बचाने और अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से रात आठ बजे के बाद शराब बिक्री पर सख्त पाबंदी का निर्णय लिया था, जिसके बहुत सकारात्मक परिणाम भी सामने आए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित