लंदन , जून 30 -- सार्बिया के दिग्गज टेनिस खिलालाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने 21वें विंबलडन अभियान की शुरुआत चीन के वू यिबिंग को हराकर की। सोमवार को तीन घंटे से कुछ अधिक समय तक चले मुकाबले में सर्बियाई सुपरस्टार ने चीन के वू यिबिंग को हराकर यह मैच 6-4, 5-7, 6-4, 6-4 से जीता। अगले दौर में उनका मुकाबला यूनान के स्टेफानोस सितसिपास के साथ होगा।
24 बार के ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन को पूरे मैच के दौरान वू के जबरदस्त फोरहैंड शॉट्स का सामना करने में कुछ कठिनाई हुई, लेकिन वे 11 ब्रेक पॉइंट्स में से केवल एक ही गंवा पाए, जबकि उन्होंने खुद तीन ब्रेक पॉइंट्स हासिल किए।
सर्विस लाइन पर शानदार प्रदर्शन - जिसमें पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के पुरुष एकल स्वर्ण पदक विजेता ने चार सेटों में कोई डबल फॉल्ट नहीं किया - ने भी उनके पक्ष में काम किया और उन्होंने विंबलडन में पहले दौर में जीत का अपना सिलसिला 21-0 तक बढ़ा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित