जैसलमेर , अक्टूबर 31 -- राजस्थान में जैसलमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला और उसके बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिले।

घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सोनू कंवर (38) और उसके बेटे दक्षवर्धन सिंह (16) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस दोनों की मौत को आत्महत्या का मामला मान रही है। महिला के पति का तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में निधन हो चुका था, इसके बाद माँ बेटे अकेले ही घर मे रहते थे।

घटना की सूचना पर वृत्त अधिकारी रूपसिंह इंदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को अब तक किसी तरह का पत्र नहीं मिला है। संभावित आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक नागौर जिले के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि संभवत: महिला ने पहले फंदे से लटककर आत्महत्या की। इसके बाद बेटे ने जब घर आकर अपनी माँ को फांसी के फंदे में लटका हुआ देखकर पहले मां को फंदे से नीचे उतारा होगा, फिर उसे मरी हुई देखकर सदमे में आकर ऊपर के कमरे में जाकर आत्महत्या की होगी। दोनों के शव अलग कमरों में मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित