पटना , मई 21 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि श्री श्री एग्रीकल्चर ट्रस्ट की ओर से विकसित जैविक उर्वरक आने वाले समय में किसानों के लिए वरदान साबित हो सकता है और यह रासायनिक उर्वरकों का सबसे प्रभावी और बेहतरीन विकल्प भी है।
श्री सिन्हा ने आज बयान जारी कर कहा कि मिडल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और उसके कारण उत्पन्न वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में फर्टिलाइजर (उर्वरक) एवं ईंधन की खपत में 50 प्रतिशत की कटौती करने का दूरदर्शी आह्वान किया है और उसे सफल बनाने के लिए जो विकल्प तलाशे जा रहे हैं, उनमे जैविक उर्वरक भी शामिल है।
श्री सिन्हा ने आज रासायनिक उर्वरकों का विकल्प तलाशने और कृषि क्षेत्र में नयी संभावनाओं की तलाश में बंगलौर का दौरा किया और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित