मैड्रिड , मई 04 -- विश्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया।
इटली के दिग्गज जैनिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 57 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-2 से हराकर, अपने करियर में पहला मैड्रिड ओपन का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ सिनर लगातार पांच एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब (पेरिस, इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे-कार्लो, मैड्रिड) जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित