नयी दिल्ली , अक्टूबर 09 -- भारत ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जे डी वेंस की विदेशी प्रवासियों के बारे में टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए इसे अवांछित और आपत्तिजनक बताया है और कहा है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था में भारतीय पेशेवरों का अहम योगदान है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका का इतिहास प्रवासियों के श्रम , उद्यम और नवाचार से ही गढ़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित