उज्जैन , अक्टूबर 24 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन की एक स्थानीय अदालत ने जेसीबी से हमला कर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपी लक्ष्मण बंजारा को दो वर्ष का सश्रम कारावास एवं जुर्माना लगाया है। अभियोजन के अनुसार फरियादी भैरूलाल ने आरोपी से आठ बीघा जमीन का साढ़े आठ लाख रुपये में सौदा किया था। रजिस्ट्री नहीं करने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने जेसीबी रुकवाने पर भैरूलाल के साथ मारपीट की, जिससे उसके दाहिने पैर और हाथ में चोटें आईं।
इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित