रांची , अगस्त 17 -- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीई बोर्ड) की ऑनलाइन सेवाएं सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हो गईं।

बोर्ड का वेबसाइट सर्वर डाउन होने से उम्मीदवारों को ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बोर्ड सूत्रों के अनुसार, तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए टीम काम कर रही है। बोर्ड ने उम्मीदवारों से घबराने की अपील करते हुए कहा है कि जल्द ही ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को विशेष रूप से काउंसलिंग शेड्यूल और उससे संबंधित अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए।

इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक के आदेश पर विशेष कार्य पदाधिकारी की ओर से सूचना जारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित