पटना , जून 22 -- ारा एवं सुधार सेवाएं के महानिरीक्षक (आईजी) रजनीश कुमार सिंह ने सोमवार को बिहार प्रोबेशन सेवा के वार्षिक प्रतिवेदन 2025 का विमोचन किया। इस प्रतिवेदन में प्रोबेशन पदाधिकारियों के स्तर से वर्ष 2025 में किए गए कुल 39 हजार 112 जांच (पूर्व दण्डादेष जांच, सामाजिक जांच, पैरोल जांच, असमय कारामुक्ति संबंधित जांच, अपराध पीड़ित चिन्हितीकरण संबंधित जांच, गरीब बंदियों की सहायता के लिए सामाजिक एवं आर्थिक जांच, मुक्त कारागार स्थानांतरण संबंधित जांच इत्यादि) का विवरणी प्रस्तुत किया गया है।

वर्ष 2025 में न्यायालय एवं किशोर न्याय परिषद् द्वारा प्रदत्त कुल 608 प्रोबेशनरों को प्रोबेशन पदाधिकारियों के पर्यवेक्षण पर रखा गया है।

वार्षिक प्रतिवेदन में बिहार सामुदायिक सेवा नियमावली, 2025 की भी जानकारी दी गई है साथ ही प्रोबेशन पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्य अनुभव को साझा किया गया है। इस मौके पर निदेशक प्रोबेशनचर्या के स्तर से प्रोबेशन सेवा के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित