, Oct. 12 -- मास्को, 12 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की में संघर्ष खत्म करने की कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नए यूक्रेनी राष्ट्रपति की मांग को श्री जेलेंस्की के उस इनकार से जोड़ा जिसमें उन्होंने संघर्ष खत्म करने के लिए जरूरी मुश्किल फैसले लेने से मना कर दिया था।

श्री ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से यूक्रेन में ऐसे नए नेतृत्व की मांग की है जो रूस के साथ समझौता करने में सक्षम हो।

श्री पेस्कोव ने स्पूतनिक से कहा, "यूक्रेन के राष्ट्रपति को इस युद्ध को रोकने के लिए बेहद जिम्मेदारी भरे और कठिन फैसले लेने होंगे। या तो जेलेंस्की ऐसी जिम्मेदारी लेते हैं और ऐसी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाते हैं, या फिर ऐसा नहीं करते।"प्रवक्ता ने कहा कि रूस को यूक्रेन में ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो जमीनी हकीकत को स्वीकार करने एवं शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार हो।

वहीं रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने भविष्य के यूक्रेनी राष्ट्रपति के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी का जवाब देते हुए श्री जेलेंस्की द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा का मजाक उड़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित