भरतपुर , जुलाई 29 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला को उसके पोते ने आंखों में लाल मिर्ची झोंकने के बाद रसोई के चाकू से हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जेब खर्च के लिए पैसे न मिलने से गुस्साये 21 वर्षीय आरोपी पोते हर्ष उपाध्याय ने अपनी 58 वर्षीय दादी सुमन शर्मा को देर रात उनके पेट में दो बार चाकू घोप कर घायल कर दिया।
पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी पोते की तलाश में पुलिस जुटी है। बुजुर्ग दादी को प्राथमिक उपचार के बाद बयाना उपजिला अस्पताल से जिला आरबीएम अस्पताल भेज दिया।
दादी ने पॉकेट मनी मांगने पर पोते को पैसे देने से मना करके मेहनत करने और पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी तो वह आपा खो बैठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित