पटना , अक्टूबर 10 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गृह विभाग के अधिकारियों को जेपी सेनानी सम्मान पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराने तथा लंबित आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से शनिवार को सूचना के अनुसार, डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में गृह विभाग के पदाधिकारियों के साथ जेपी सेनानी सम्मान पेंशन योजना के संबंध में बैठक हुई। बैठक में योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों, लंबित आवेदनों तथा पेंशन भुगतान से जुड़े मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित