रांची , जुलाई 28 -- झारखंड लोक सेवा आयोग(जेपीएससी) आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. मितता मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते मंगलवार को पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुंचे और उनसे पूछताछ जारी है।

14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित गड़बड़ी के आरोपों के संबंध में सीआईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।

सीआईडी ने इससे पहले एल. मितता मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया था। नोटिस के अनुपालन में वे जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए, जहां अधिकारियों द्वारा मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

जांच के दौरान इससे पहले सीआईडी की टीम ने पूर्व चेयरमैन के सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी भी की थी। इस कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे, जिनकी जांच जारी है। जांच एजेंसी इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों, दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित