रांची , अक्टूबर 28 -- जेएलकेएम सुप्रीमो और डुमरी विधायक डॉ. जयराम कुमार महतो ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी/जेएसएससी एक अंतर्राज्यीय घोटाला है। मामले की बिना देर किए सीबीआई से जाँच करवाना झारखंड और झारखंडी युवा के हित में होगा। झारखंड पुलिस की जाँच पर आम जनता का भरोसा उठ चुका है।

जाँच की प्रगति और धीमी रफ़्तार सीआईडी जाँच पर शंका खड़ा करते हैं। जेएसएससी के अध्यक्ष और सचिव पर अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? गड़बड़ियों के प्रमाण सामने आ चुके हैं, तो फिर कार्रवाई के नाम पर चुप्पी क्यों? आखिर किसे बचाया जा रहा है?कई महीनों से जेपीएससी अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली पड़े हैं। अब नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया को भी अंधेरे में लटका दी गई है। आखिर झारखंडी युवा कब तक अपने भविष्य और रोजगार के लिए भटकते रहेंगे ?घोटाला तो जेएसएससी में भी हुआ है ये प्रमाणित हो चुका है. झारखण्ड सरकार युवाहित से जुड़े इस मामले गंभीरता से कार्रवाई करे, निष्पक्ष सीबीआई जाँच की अनुशंसा करे। लाखों झारखंडी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित