रांची , अगस्त 19 -- झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने 11वीं-13वीं जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल समेतकुल 22 नियुक्ति परीक्षा रद्द कर दिया है।
सरकार ने कल देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर रद्द की गई परीक्षाओं की सूची सार्वजनिक की। इनमें वर्ष 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) की ओर से आयोजित परीक्षाएं भी शामिल हैं।
सरकार ने टीडीपीएल से जुड़ी वर्तमान परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। इनमें शामिल हैं:विश्वविद्यालयों में नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती (विज्ञापन संख्या 09/2025),सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बैकलॉग और नियमित) - 10/2025 व 11/2025,ड्रग इंस्पेक्टर (12/2025),सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (बैकलॉग) - 02/2026,सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर (बैकलॉग व नियमित) - 03/2026 व 04/2026,मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिस्ट सहायक प्रोफेसर (07/2026),इसके अलावा सिविल जज (जूनियर डिवीजन), सहायक वन संरक्षक, वन रेंज अधिकारी, सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग व नियमित), झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 (नियमित व बैकलॉग) तथा 2023 बैकलॉग जैसी परीक्षाएं भी रद्द की गईं।
फूड सेफ्टी ऑफिसर, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर और संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 को भी रद्द कर दिया गया है। आंशिक रूप से टीडीपीएल या अन्य विवादित एजेंसी से जुड़ी 6वीं लिमिटेड डिप्टी कलेक्टर भर्ती (11/2018) और झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 (08/2025) को भी रद्द किया गया।
अन्य परीक्षाओं पर कार्रवाई हुई है जिसमें परीक्षाओं का प्रारंभिक काम टीडीपीएल के अलावा किसी अन्य एजेंसी ने किया था, उन्हें अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है। इनमें फूड एनालिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर (प्रॉसीक्यूशन), प्रोजेक्ट मैनेजर, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, बॉयलर इंस्पेक्टर और डायरेक्टर की भर्तियां शामिल हैं। इन एजेंसियों के क्रेडेंशियल्स की जांच सीआईडी को सौंपी गई है।
पुरानी परीक्षाओं में संभावित अनियमितताओं की जांच भी सीआईडी से कराने का फैसला लिया गया है। इनमें 5वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती (2013), सिविल जज भर्तियां, मृदा संरक्षण अधिकारी, कृषि अधिकारी, फूड सेफ्टी ऑफिसर, डेंटिस्ट, भूविज्ञानी-रसायनज्ञ, सहायक अभियंता और डेंटल डॉक्टर जैसी 17 परीक्षाएं शामिल हैं।
जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा भी रद्दझारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा (विज्ञापन संख्या 10/2023) को भी एसआईटी जांच और सीआईडी के निष्कर्षों के आधार पर रद्द कर दिया गया है।
मंत्रिपरिषद ने परीक्षा व्यवस्था सुधार के लिए तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं:जेपीएससी/जेएसएससी में अनियमितता और कदाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के लिए उच्च न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा।
जेपीएससी और जेएसएससी में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
परीक्षा सुधार पर व्यापक अध्ययन के लिए अमिताभ कौशल (आईएएस) की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसमें अन्य अधिकारियों के साथ प्रतिष्ठित संस्थानों के निदेशक भी सदस्य होंगे। समिति दो माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
सरकार ने अधिसूचनाओं में कहा है कि जेपीएससी और जेएसएससी में अनियमितताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतों के गठन का अनुरोध हाई कोर्ट से किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों आयोगों में आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ गठित करने का भी निर्णय लिया गया है।
सरकार के अनुसार, जेपीएससी और जेएसएससी में सुधार के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में गठित समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। समिति परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, पारदर्शिता और आयोगों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने से जुड़े सुझाव देगी।
ज्ञातव्य है कि झारखंड सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आंदोलनरत छात्रों की प्रमुख मांगों में शामिल जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही टीडीपीएल की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं और एजेंसी द्वारा जारी किए गए उनके परिणामों को भी रद्द करने का फैसला लिया गया था। सरकार के इस फैसले के बाद अब रद्द की गई सभी परीक्षाओं की आधिकारिक सूची सामने आई है।
रद्द की गई प्रमुख परीक्षाएंसरकार ने डीडीपीएल से जुड़ी वर्तमान परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। इनमें शामिल हैं:विश्वविद्यालयों में नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती (विज्ञापन संख्या 09/2025)सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बैकलॉग और नियमित) - 10/2025 व 11/2025ड्रग इंस्पेक्टर (12/2025)सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (बैकलॉग) - 02/2026सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर (बैकलॉग व नियमित) - 03/2026 व 04/2026मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिस्ट सहायक प्रोफेसर (07/2026)इसके अलावा सिविल जज (जूनियर डिवीजन), सहायक वन संरक्षक, वन रेंज अधिकारी, सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग व नियमित), झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 (नियमित व बैकलॉग) तथा 2023 बैकलॉग जैसी परीक्षाएं भी रद्द की गईं।
फूड सेफ्टी ऑफिसर, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर और संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 को भी रद्द कर दिया गया है। आंशिक रूप से डीडीपीएल या अन्य विवादित एजेंसी से जुड़ी 6वीं लिमिटेड डिप्टी कलेक्टर भर्ती (11/2018) और झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 (08/2025) को भी रद्द किया गया।
अन्य परीक्षाओं पर कार्रवाईजिन परीक्षाओं का प्रारंभिक काम टीडीपीएल के अलावा किसी अन्य एजेंसी ने किया था, उन्हें अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है। इनमें फूड एनालिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर (प्रॉसीक्यूशन), प्रोजेक्ट मैनेजर, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, बॉयलर इंस्पेक्टर और डायरेक्टर की भर्तियां शामिल हैं। इन एजेंसियों के क्रेडेंशियल्स की जांच सी आईडी को सौंपी गई है।
पुरानी परीक्षाओं में संभावित अनियमितताओं की जांच भी सी आईडी से कराने का फैसला लिया गया है। इनमें 5वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती (2013), सिविल जज भर्तियां, मृदा संरक्षण अधिकारी, कृषि अधिकारी, फूड सेफ्टी ऑफिसर, डेंटिस्ट, भूविज्ञानी-रसायनज्ञ, सहायक अभियंता और डेंटल डॉक्टर जैसी 17 परीक्षाएं शामिल हैं।
जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा भी रद्दझारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा (विज्ञापन संख्या 10/2023) को भी एसआईटी जांच और सी आईडी के निष्कर्षों के आधार पर रद्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित