रांची , अक्टूबर 31 -- झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 को कदाचार मुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है।
एक नवंबर (रविवार) को होने वाली परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल ब्रांच, रांची ने विशेष तैयारी की है।
करीब एक दशक बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने में जुटा है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों से हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) की मांग की गई थी।
इस संबंध में स्पेशल ब्रांच ने निर्देश जारी कर संबंधित जिलों को वाहन भेजकर एचएचएमडी संरक्षण केंद्र, धुर्वा, रांची से सुरक्षा उपकरण प्राप्त करने को कहा है। साथ ही परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद सभी उपकरणों को सुरक्षित वापस जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
इस तरह पांच जिलों के लिए कुल 112 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर आवंटित किए गए हैं। इन उपकरणों की मदद से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को परीक्षा हॉल तक पहुंचने से रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित