जयपुर , अप्रैल 10 -- राजस्थान में बहुचर्चित जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सुबोध अग्रवाल को 13 अप्रैल तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की हिरासत में भेज दिया गया हैं।
एसीबी ने सुबोध अग्रवाल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां उसे सोमवार तक एसीबी की हिरासत में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि करीब 960 करोड़ रुपए के इस घोटाले में आरोपी सुबोध अग्रवाल फरार हो गया था जिसे एसीबी ने गुरुवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब इस मामले में अभी भी तीन आरोपियों को और गिरफ्तार किया जाना शेष हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित