जम्मू , सितंबर 17 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा से जुड़े एक लॉजिस्टिक सपोर्ट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के धर्मसाल थाने में दर्ज आतंकी मॉड्यूल मामले की आगे की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गिरफ्तार तीनों आरोपी कोट चरवाल के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आजम, जाकिर हुसैन और मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। इन पर प्रतिबंधित संगठन के आतंकवादियों को शरण देने और उनकी आवाजाही को सुगम बनाने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित