श्रीनगर , जुलाई 23 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) पेपर लीक पर दिये गये बयानों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए याद दिलाया कि भर्ती घोटाला 2022 में उप-राज्यपाल के नेतृत्व वाले प्रशासन के दौरान हुआ था और इससे नेशनल कॉफ्रेंस-कांग्रेस सरकार का कोई लेना देना नहीं है।

श्री उमर ने लीक की जांच के लिए बनाई गई उच्च-स्तरीय समिति के नतीजों पर सवाल उठाते हुए श्री नड्डा से अपने अगले संवाददाता सम्मेलन में इसके निष्कर्षों का खुलासा करने को कहा। श्री नड्डा ने परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर बुधवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया था कि जेकेएसएसबी पेपर लीक तब हुआ था जब कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सत्ता में थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित