मुंबई , अगस्त 31 -- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के निदेशक मंडल ने श्री पार्थ जिंदल को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है।
कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
श्री जिंदल इस संयुक्त उपक्रम के गठन के समय से ही जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के निदेशक मंडल में शामिल रहे हैं। वह कंपनी की उत्पाद रणनीति, विनिर्माण विस्तार और स्थानीयकरण कार्यक्रम को आकार देने में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित