अजमेर , अक्टूबर 29 -- राजस्थान में अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के सफाई कर्मियों ने अपने वेतन की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि जेएलएन अस्पताल के संविदा सफाई कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इससे नाराज सफाईकर्मी अस्पताल के आपात कक्ष के बाहर एकत्रित हो गए और वेतन मांग को लेकर अस्पताल प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन नहीं मिलने तक हड़ताल करने का भी ऐलान किया। एक महिला सफाई कर्मी ने बताया कि उन्हें छः हजार रुपये ही वेतन मिलता है। आज करवाचौथ है, त्योहार पर भी वेतन नहीं देंगे तो घर खर्च कैसे चलेगा। सफाई सुपरवाइजर भी कर्मचारियों के साथ है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को यही नर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन को लेकर दो घंटे का प्रदर्शन किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित