चंडीगढ़ , मार्च 17 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि जुलाना नगर पालिका के प्रधान और संबंधित कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक विनेश फोगाट के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में, विधायक घनश्याम दास द्वारा यमुनानगर में शहर से बाहर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा ट्रांसपोर्ट नगर अब सेक्टर क्षेत्र के भीतर आ गया है, जहां आबादी का घनत्व अधिक है। इसे देखते हुए सरकार नए स्थान पर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि नए ट्रांसपोर्ट नगर के लिए ऐसी जगह का चयन किया जाएगा, जहां सड़क संपर्क और अन्य बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। इस प्रक्रिया में स्थानीय विधायक का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा और सर्वसम्मति से उपयुक्त स्थान तय किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित