जमुई , मार्च 28 -- बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आहर में डूबकर एक किशोर की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खैरा गांव निवासी बिंदी रावत का पुत्र बादल कुमार (10) अपने घर से खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान वह आहर में नहाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।स्थानीय एक लड़के ने उसे डूबते हुए देखा, जिसके बाद उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
सूत्रों ने बताया कि परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बादल को पानी से बाहर निकाला।उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित