श्रीगंगानगर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात जिला विशेष दल (डीएसटी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संगठित जुए के अड्डे पर दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार करके करीब साढ़े सात लाख रुपये बरामद किये।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि डीएसटी को सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी में एक भवन में ऊपर स्थित कमरे में रात को लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और दरवाजा खुलवाकर देखा तो अंदर 13 लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया वहां से ताश की गड्डी और सात लाख 55 हजार रुपये बरामद किये।

पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित