बुरहानपुर , अक्टूबर 19 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में शाहपुर थाना पुलिस ने ग्राम नीमगांव में जुआ खेलते चार व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 5,100 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वैभव प्रिय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा द्वारा गठित टीम ने उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में ग्राम नीमगांव पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस ने मौके से मुकेश पिता फकीरा, धनंजय पिता भागवत पाटिल, सलीम पिता सीता और आशीक खां पिता अब्दुल्ला खां को ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा। जुआ फड़ और आरोपियों के पास से नकदी तथा ताश के पत्ते जब्त किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित