नयी दिल्ली , मार्च 26 -- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर गुरुवार को फ्रांस जा रहे हैं जहाँ वह अब्बाय डेस वॉक्स-डे-सेर्नी में जी 7 समूह के देशों की बैठक में हिस्सा लेंगेविदेश मंत्रालय ने आज एक वक्तव्य जारी कर कहा कि डॉ जयशंकर फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बारो के निमंत्रण पर साझेदार देशों के साथ जी 7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित