नयी दिल्ली , जून 16 -- फ्रांसिसी शहर एवियन में जी-7 देशों के 52 वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आउटरीच सत्र शुरू होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित अनेक सदस्य देशों के नेताओं के साथ संक्षिप्त मुलाकात की। आयोजन स्थल पहुंचने पर मेजबान देश फ्रांस के राष्ट्रपति इनैमुअल मैक्रों ने श्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने बैठक से पहले जी-7 नेताओं के साथ दृष्टिकोण साझा किये। उन्होंने इन क्षणों की तस्वीर भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने लिखा ," आज दोपहर एवियन में जी- 7 शिखर सम्मेलन की कार्यवाही शुरू होने से पहले जी -7 नेताओं के साथ दृष्टिकोण साझा करना हमेशा ज्ञानवर्धक होता है।"श्री मोदी ने श्री ट्रंप से भी मुलाकात की और दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। दोनों के बीच यह मुलाकात 16 महीने बाद हुई है। इससे पहले दोनों नेता पिछले वर्ष अमेरिका में मिले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित