नयी दिल्ली , जून 17 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 देशों से अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और प्रशांत द्वीप देशों के साथ व्यापार बढाने के लिए एक 'कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट' 'इंटरनेशनल मोबिलाइज़ेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड' (इम्पेक्ट) बनाने का सुझाव दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन शहर में जी-7 देशों के 52 वें शिखर सम्मेलन में भागीदार देश के रूप में 'सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास ' विषय पर आउटरीच सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कई देशों में बुजुर्गों की आबादी निरंतर बढ रही है जबकि विकासशील देशों में युवा प्रतिभा और कौशल है उन्होंने कहा कि इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए 'ग्लोबल स्किल्स पार्टनरशिप' बनायी जा सकती है।
श्री मोदी ने कहा कि इम्पेक्ट प्रोजेक्ट भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईमैक ) की तर्ज पर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जी-7 की पूंजी, भारत की प्रतिभा और ग्लोबल साउथ के देशों की भागीदारी को मिलाकर यह कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट बनाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित