पटना , मई 29 -- जीविका निधि, बिहार ग्रामीण विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को परियोजना प्रबंधन इकाई के अधिकारियों और सभी जिला के जिला परियोजना प्रबंधकों के लिये राज्य स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 'जीविका निधि' के महत्व और इसके व्यावहारिक क्रियाकलापों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यशाला का शुभारंभ ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, हिमांशु शर्मा, जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा कुमारी शर्मा तथा अन्य अधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने कहा कि आज समय आ गया है कि हम महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी के रूप में देखना बंद कर, उन्हें एक नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करना है, जो समाज में बदलाव का नेतृत्व स्वयं करें। उन्होंने कहा कि जीविका निधि के माध्यम से इसी लक्ष्य के प्राप्ति के लिये कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से राज्य में स्वरोजगार क्रांति को वित्तीय बल मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित