दरभंगा , अगस्त 11 -- िहार के दरभंगा जिले में हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए 18 प्रखंडों की हजारों जीविका दीदियां अपने हुनर और मेहनत से तिरंगा तैयार करने में जुटी हैं। तिरंगा निर्माण जहां इन महिलाओं के लिए अतिरिक्त आमदनी और स्वरोजगार का माध्यम बन रहा है, वहीं वे अपने श्रम के जरिए राष्ट्रसेवा और महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दे रही हैं।

जिलाधिकारी कौशल कुमार के दिशा-निर्देश एवं जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) डॉ. ऋचा गार्गी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न सिलाई केंद्रों के साथ-साथ जीविका दीदियां अपने घरों में भी तिरंगा तैयार कर रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा निर्माण की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) डॉ. ऋचा गार्गी ने बताया कि जिले के प्रत्येक 18 प्रखंडों में लगभग चार-चार हजार तिरंगे तथा जिला स्तर पर भी लगभग चार हजार तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। इस प्रकार जिले में कुल करीब 76 हजार तिरंगे तैयार कर संबंधित विभागों एवं संस्थानों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में जिले के विभिन्न ग्राम संगठनों से जुड़ी हजारों जीविका दीदियों को प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के माध्यम से सिलाई एवं वस्त्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अब अपने हुनर का उपयोग तिरंगा निर्माण में कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित