चंडीगढ़ , मई 10 -- पंजाब के जीरकपुर-पटियाला मार्ग स्थित एकेएम पैलेस के नजदीक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एकेएम पैलेस की पार्किंग में रखा सामान अचानक आग की चपेट में आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि पार्किंग क्षेत्र से धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित