जीरकपुर , सितंबर 01 -- पंजाब के जीरकपुर दशमेश नगर में घर के अंदर 35 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घर के अंदर बारीकी से जांच कर अहम साक्ष्य जुटाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित